1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कांग्रेस को झटका: MLA गजेंद्र शक्तावत का निधन, गहलोत-पायलट ने जताया शोक

कांग्रेस को झटका: MLA गजेंद्र शक्तावत का निधन, गहलोत-पायलट ने जताया शोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2021 10:35 am IST,  Updated : Jan 20, 2021 10:35 am IST

वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधायक के निधन पर शोक जताया है।

कांग्रेस को झटका: MLA...- India TV Hindi
कांग्रेस को झटका: MLA गजेंद्र शक्तावत का निधन, गहलोत-पायलट ने जताया शोक Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधायक के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टरों के संपर्क में था।’’ गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने शक्तावत को हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने वाले विनम्र प्रतिनिधि के रूप में याद कर शोक जताया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शक्तावत कई दिन से बीमार थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार विधायकों का असमायिक निधन हो चुका है जिनमें कांग्रेस के तीन व भाजपा के एक विधायक शामिल हैं। शक्तावत पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट खेमे में शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।