1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत, 327 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत, 327 नये मामले सामने आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 07:19 am IST,  Updated : Jun 29, 2020 07:19 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को आठ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 399 हो गई है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को आठ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 399 हो गई है। इसके साथ ही 327 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 17271 हो गयी जिनमें से 3261 उपचाराधीन हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भरतपुर में दो, अन्य राज्यों आये दो मरीजों तथा अजमेर—अलवर—जयपुर—झुंझुनूं और एक-एक रोगी की मौत दर्ज हुई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 399 हो गई है। 

सिंह के अनुसार केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है जबकि जोधपुर में 41, भरतपुर में 34, कोटा में 22,अजमेर में 17, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 26 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में इस संक्रमण के 327 नये मामले सामने आये। इनमें बीकानेर में 44, अलवर में 40,जोधपुर में 39, जयपुर में 38, झुंझुनूं में 23, धौलपुर एवं भरतपुर में 18-18, सिरोही में 15, अजमेर एवं बाडमेर में 11-11, कोटा में 10, जालौर में आठ, पाली में सात, बांसवाडा, भीलवाडा,करौली एवं राजसमंद में पांच-पांच, उदयपुर में चार, दौसा, हनुमानगढ एवं सीकर और अन्य राज्यों से तीन-तीन,चित्तोडगढ़,चूरू और डूंगरपुर में दो-दो और सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ, जैसलमेर में एक एक नये मरीज हैं। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।