1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3285 नए मामले, 18 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3285 नए मामले, 18 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 08:31 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 18 और मरीजों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2218 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 3,285 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 3,285 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों को मिलाकर राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 2,53,767 हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा नए मामले राज्य की राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। सूबे के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 18 और लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इन नई मौतों को मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 2,218 तक पहुंच गई है।

‘जयपुर में अब तक 421 की मौत’

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 18 और मरीजों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2218 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक जयपुर में सबसे ज्यादा 421 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जोधपुर में 225, अजमेर में 173, बीकानेर में 159, कोटा में 129, भरतपुर में 102, उदयपुर में 86, और पाली में 84 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,25,229 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

‘सबसे ज्यादा नए मामले जयपुर में’
सूबे के अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 3285 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 2,53,767 हो गई। उन्होंने बताया कि इनमें से 26,320 रोगियों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 615, जोधपुर के 370, अलवर के 296, कोटा के 270, अजमेर के 245, भीलवाड़ा के 185, गंगानगर के 147, उदयपुर के 140, नागौर के 115, भरतपुर के 99, बीकानेर के 97, सीकर के 93 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।