1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 402 नए मामले, 2 और मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 402 नए मामले, 2 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2021 10:54 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 10:54 pm IST

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,24,503 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,24,503 हो गई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नए मामलों में सबसे ज्यादा कोटा जिले से सामने आए हैं, जबकि राजधानी जयपुर में भी 60 से ज्यादा नए लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, इस घातक संक्रमण से राज्य में और दो लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2796 हो गई है।

‘राजस्थान में हैं 3121 ऐक्टिव केस’

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 3121 हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 402 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,503 हो गई है जिसमें 3121 रोगी उपचाराधीन है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में कोटा में 64, जयपुर में 61, राजसमंद में 38, उदयपुर में 36, जोधपुर में 34, डूंगरपुर में 30, अजमेर में 22, भीलवाडा में 19, बूंदी-झालवाडा में 13-13, सिरोही में 11, बांसवाडा में 10, अलवर-पाली में 9-9, प्रतापगढ़ में 6 नए संक्रमित शामिल हैं।

‘संक्रमण से ठीक हुए 302 मरीज’
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 302 और मरीजों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दे दी और स्वस्थ हो गए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,18,586 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अजमेर और उदयपुर में एक एक संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2796 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि वायरस के संक्रमण से अब तक जयपुर में 519, जोधपुर में 308, अजमेर में 223, कोटा में 169, बीकानेर में 167, उदयपुर में 125, भरतपुर में 120, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।