1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से आठ और लोगों की मौत, सामने आये 1001 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus से आठ और लोगों की मौत, सामने आये 1001 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 08:39 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस से आठ और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2650 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 1001 नये मामले सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,02,709 हो गई है।

COVID-19: Rajasthan records 1 001 fresh cases 8 more fatalities- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस से आठ और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2650 हो गयी। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2650 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 1001 नये मामले सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,02,709 हो गई है।

Related Stories

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 494, जोधपुर में 282, अजमेर में 216, बीकानेर में 165, कोटा में 164, भरतपुर में 118, उदयपुर में 108, और पाली में 108, सीकर में 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राज्य में 970 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,88,388 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1001 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,02,709 हो गयी जिनमें से 11,759 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से जयपुर में 175, कोटा में 113, जोधपुर में 100, अजमेर में 65, अलवर-उदयपुर में 47-47 मामले सामने आये हैं। इस बीच राजस्थान सरकार ने भी राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। यह कर्फ्यू 31 दिसंबर को रात 8 बजे से 1 जनवरी को सुबह 6 बजे तक उन शहरों में रहेगा जिनकी जनसंख्या 1 लाख से ज्यादा है।

सरकार के इस फैसले से राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक आदि शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू होगा। गौरतलब है कि राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटक शहरों में बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए आते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका अधिक हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।