1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब आया गो हत्या का मुद्दा, फफक-फफक कर रोए बीजेपी प्रत्याशी

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब आया गो हत्या का मुद्दा, फफक-फफक कर रोए बीजेपी प्रत्याशी

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 10, 2023 05:21 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 12:00 am IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब बीजेपी के प्रत्याशी फफक-फफक कर रो पड़े। आदर्श नगर से बीजेपी प्रत्याशी रवि नैय्यर के दफ्तर के पास तीन गायों की मौत हो गई, जिसे उन्होंने सनातन विरोधियों की साजिश बताया।

भारतीय जनता पार्टी- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी Image Source : पीटीआई

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब गो माता की हत्या का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। जयपुर के आदर्श नगर से बीजेपी प्रत्याशी रवि नैय्यर के दफ्तर के पास तीन गायों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सनातन के दुश्मनों ने ये हरकत की है, पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। गौ माता इस सरकार को माफ नहीं करेगी।

पार्टी इस मामले में कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। रवि नैयर का कहना है की देर रात गायें सही थी और सुबह मृत पायी गई। मेरा शक है की चुनाव में इस तरह से सियासी साज़िश कॉंग्रेस के प्रत्याशी रफ़ीक ख़ान द्वारा करवाई गयी है ताकि उनको चुनाव में फ़ायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की जांच कराए और मेडिकल बोर्ड का गठन कराए।  उन्होंने कहा कि एक दिन पहले मेरी गाड़ी पर तोड़ फोड़ हुई। 

उधर, हवामहल से प्रत्याशी बाल्मुकुंद का कहना है की मेरे इलाक़े में बांग्लादेशियों ने घुसपैठ कर रखी है मंदिरों को तोड़ा गया है  लेकिन कोई भी पूछने वाला नहीं है , मैं इस मुद्दे को लेकर लगातार घूम रहा हूँ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।