1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मवेशी चराने गए छात्र की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, जंगल में बोरे से ढका मिला शव

मवेशी चराने गए छात्र की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, जंगल में बोरे से ढका मिला शव

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 20, 2026 02:57 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 03:03 pm IST

छात्र का शव बाड़ी क्षेत्र के निकट एक जंगल में बोरियों से ढका मिला। उसके सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ प्रहार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाड़ी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव रविवार रात जंगल में बोरियों से ढका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश फैल गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मवेशी चराने गया था छात्र

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार अपराह्न करीब 2 बजे छात्र अपने घर से मवेशी चराने के लिए निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद, रात करीब 9 बजे बाड़ी क्षेत्र के पास एक जंगल में छात्र का शव बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, छात्र का शव बोरियों से ढका हुआ था। उसके सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ प्रहार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया।

सड़कों पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण

इस हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार रात को ही बाड़ी-बसईरी राज्य राजमार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास किया।

बस-कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत

एक अन्य खबर में, राजस्थान के बीकानेर जिले में रविवार को बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में बुआ-भतीजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हुआ। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि कार में सवार लोग तौलियासर भैरूजी मंदिर में दर्शन करने के बाद नापासर के गुसाईसर गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-

नेनमारा दोहरा हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत, परिवार के 3 सदस्यों की थी हत्या

वर्धा में कार को ट्रक ने पीछे से रौंदा, 5 लोगों की मौके पर मौत, एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।