जयपुर। राजस्थान में कम्प्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को लगातार दो ट्वीट किए हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को स्थायी करने का निर्णय आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने दोनों ट्वीट में कहा कि 'राजस्थान में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पहली बार कम्प्यूटर अनुदेशक पद पर भर्ती की जा रही है। बेरोज़गारों को रोज़गार देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। सभी युवाओं से अपील है कि वे भ्रमित ना हों, वार्ता के द्वार खुले हैं। आपकी सभी शंकाओं का समाधान होगा। जैसा कि हमने पहले भी सभी को आश्वस्त किया था, राजस्थान में कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को स्थायी करने का निर्णय आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। सभी को बहुत बहुत बधाई।'
- Hindi News
- राजस्थान
- डोटासरा बोले- राजस्थान में कम्प्यूटर अनुदेशकों की होगी स्थायी भर्ती, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला
डोटासरा बोले- राजस्थान में कम्प्यूटर अनुदेशकों की होगी स्थायी भर्ती, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला
राजस्थान में कम्प्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को लगातार दो ट्वीट किए हैं।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement