1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: झुंझुनू में बाप ने बेटी को किया किडनैप, CCTV में लेकर भागता दिखा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

राजस्थान: झुंझुनू में बाप ने बेटी को किया किडनैप, CCTV में लेकर भागता दिखा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 10, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 12:41 pm IST

राजस्थान के झुंझुनू में एक पिता ने अपनी ही ढाई साल की बेटी को किडनैप कर लिया। बच्ची बाहर खेल रही थी कि पिता आया और बेटी को लेकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके पीछे की वजह जानकर चौंक जाएंगे।

पिता ने खुद की बेटी को किया किडनैप- India TV Hindi
पिता ने खुद की बेटी को किया किडनैप Image Source : REPORTER

झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 56 रानी सती रोड स्थित जमात का मोहल्ला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची के अपहरण का आरोप उसके पिता पर ही लगाया गया है। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पिता को बच्ची को गोद में उठाकर वहां से जाते हुए साफ देखा जा सकता है। कोतवाली थाना अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता आकांक्षा सोनी ने अपने पति हेमंत सोनी निवासी महलाना बास (राजगढ़, चुरू) के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

देखें वीडियो

 
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आकांक्षा की ढाई साल की बेटी वंशिका घर के बाहर गली में खेल रही थी। आकांक्षा कुछ देर के लिए अंदर गईं, तभी पीछे से हेमंत वहां पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर बिना कुछ कहे वहां से चला गया। जब मां ने बच्ची को ढूंढा तो वह कहीं नहीं मिली। परिवार ने जब बच्ची को आसपास तलाशा तो कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पूरी वारदात का खुलासा हुआ। 
 
पारिवारिक विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन 

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा सोनी की शादी 28 नवंबर 2022 को हेमंत सोनी से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच घरेलू विवाद शुरू हो गया। आकांक्षा का आरोप है कि हेमंत उसके साथ मारपीट करता था और कई बार बच्ची को छीनने की धमकी भी दे चुका था। इसी कारण आकांक्षा पिछले करीब दो साल से अपने मायके झुंझुनूं में पिता पवन कुमार सोनी के साथ रह रही हैं। फिलहाल दोनों के बीच पारिवारिक विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एएसआई संत कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

(झुंझुनूं से अमित शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।