1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आये Coronavirus के 94 नये मामले, संक्रमण से चार और मौत

राजस्थान में सामने आये Coronavirus के 94 नये मामले, संक्रमण से चार और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 01:34 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस के 94 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 17754 पर पहुंच गई है। वहीं संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों का आंकड़ा 409 हो गया।

Four deaths, 94 more Covid-19 cases in Rajasthan- India TV Hindi
Four deaths, 94 more Covid-19 cases in Rajasthan Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस के 94 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 17754 पर पहुंच गई है। वहीं संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों का आंकड़ा 409 हो गया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 3397 मरीज उपचाराधीन हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जोधपुर में चार और संक्रमितों की मौत हुई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 409 हो गई है।

Related Stories

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 49, भरतपुर में 34, कोटा में 23,अजमेर में 18, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 26 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार सुबह साढे दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये। इनमें सीकर में 33, अलवर में 22, जयपुर में 12, कोटा में सात व सिरोही में पांच नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।