1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले ITBP कांस्टेबल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई

खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले ITBP कांस्टेबल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2020 09:13 am IST,  Updated : Jun 30, 2020 09:18 am IST

दिल्ली के करोल बाग में पिछले सप्ताह गोली मारकर आत्महत्या करने वाले आईटीबीपी के 31 वर्षीय एक कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले ITBP कांस्टेबल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई- India TV Hindi
खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले ITBP कांस्टेबल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग में पिछले सप्ताह गोली मारकर आत्महत्या करने वाले आईटीबीपी के 31 वर्षीय एक कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शनिवार को (मृतक का) पोस्टमार्टम किया गया। उसकी कोविड-19 की जांच भी की गई और जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।” 

अधिकारियों ने बताया था कि शुक्रवार को कांस्टेबल सहकर्मियों के साथ ड्यूटी प्रबंधन के लिए करोल बाग थाने आया। ड्यूटी करने के बाद वह करोल बाग थाने पर अपनी बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच, उसने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली थी।

वहीं, अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के चार और कर्मियों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। आईटीबीपी के अनुसार, बल में कोरोना वायरस के कुल 81 सक्रिय मामले हैं और 236 अब तक ठीक हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत