1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में संक्रमण के 626 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 32,023 हुई

गुजरात में संक्रमण के 626 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 32,023 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 10:54 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 11:29 pm IST

गुजरात में सोमवार (29 जून) को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 626 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,023 हो गई।

Gujarat Ahmedabad Surat Coronavirus cases till 29 June- India TV Hindi
Gujarat Ahmedabad Surat Coronavirus cases till 29 June Image Source : AP

गुजरात/अहमदाबाद। गुजरात में सोमवार (29 जून) को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 626 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,023 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। विभाग के मुताबिक एक दिन में 19 लोगों की महामारी के कारण मौत से प्रदेश में अब तक इस बीमारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,828 हो गया। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 440 और मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद प्रदेश में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 23,248 हो गई। प्रदेश में अब 6,947 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 63 मरीजों की हालत गंभीर है। राज्य में अब तक कुल 3,67,739 नमूनों की कोरोना वायरस की जांच हुई है। 

सूरत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 206 नए केस सामने आने के बाद कुल मामलों की संक्या 4630 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की कोरोना से मौत के बाद यहां कोरोना संक्रमण से मौत का कुल आंकड़ा 160 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 187 पेशेंट डिस्चार्ज हुए जिसके बाद अब तक कुल 2344 पेशेंट डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 236 नए मामले, 9 और मरीजों की मौत 

गुजरात के अहमदाबाद जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 236 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 20,721 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, सोमवार को इस घातक वायरस से नौ और मौत के बाद जिले में मृतक संख्या 1,433 हो गई।

वहीं, 171 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 15,831 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मामलों में से 222 अहमदाबाद नगर निगम सीमा क्षेत्र में सामने आए जबकि बाकी 14 मामले जिले के अन्य हिस्सों से हैं। राज्य में सोमवार को सामने आए 626 नए मामलों में से 236 अहमदाबाद जिले के हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।