1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

 Published : Jan 01, 2024 06:50 am IST,  Updated : Jan 01, 2024 07:15 am IST

सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में सिलेंडर 450 रुपए में देने का ऐलान किया था। हालांकि इसका लाभा केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिल पाएगा।

Rajasthan, Ujjwala Yojana- India TV Hindi
आज से इस राज्य में सस्ता हुए गैस सिलेंडर Image Source : FILE

नए साल पर राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक वादा पूरा किया है। आज यानि एक जनवरी 2024 से राज्य के उज्जवला योजना के अंदर आने वाले लाभार्थियों को गैस सिलेंडर अब केवल 450 रुपए में मिलेगा। बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। जिसके बाद पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसका ऐलान किया था।

चुनावों में पार्टी ने किया था वादा 

सीएम भजन लाल शर्मा ने शिवार में आयोजित संकल्प भारत यात्रा में ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और यह 1 जनवरी 2024 से पूरी होगी। बता दें कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कई लोकलुभावन वादे किए थे। जिसमें पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 12वीं पास मेधावी लड़कियों को स्कूटी समेत कई बड़े वादे शामिल थे।

भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार 

वहीं इससे पहले 30 दिसंबर को भजन लाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री समेत 25 सदस्य शामिल हैं। वहीं 30 दिसंबर को राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें से 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है। राजस्थान में यह पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया होगा।

भाजपा ने किसे बनाया कैबिनेट मंत्री?

  • किरोडीलाल मीणा (एसटी)- सवाईमाधोपुर
  • गजेंद्र सिंह खींवसर (सामान्य)-लोहावट 
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (सामान्य)- झोटवाडा
  • बाबूलाल खराड़ी (एसटी)- झाड़ोल
  • मदन दिलावर (एससी)- रामगंज मंडी
  • जोगाराम पटेल (ओबीसी)- लूणी
  • सुरेश सिंह रावत (ओबीसी)- पुष्कर
  • अविनाश गहलोत (ओबीसी)- जैतारण
  • जोराराम कुमावत (ओबीसी)- सुमेरपुर
  • हेमंत मीणा (एसटी)- प्रतापगढ़
  • कन्हैया लाल चौधरी (ओबीसी)- मालपुरा
  • सुमित गोदारा (ओबीसी)- लूणकरणसर

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री

  • संजय शर्मा (सामान्य)- अलवर शहर
  • गौतम कुमार दक (सामान्य)- बड़ीसादड़ी
  • झाबर सिंह खर्रा (ओबीसी)- श्रीमाधोपुर
  • सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (सिख)- श्रीकरनपुर
  • हीरालाल नागर (ओबीसी)- सांगोद

किन्हें बनाया गया राज्यमंत्री

  • ओटाराम देवासी (ओबीसी)- सिरोही
  • डॉ मंजू बाघमार (एससी)- जायल
  • विजय सिंह चौधरी (ओबीसी)- नावा
  • केके बिश्नोई (ओबीसी)- गुड़ामालानी
  • जवाहर सिंह बेढम (गुर्जर)- नगर 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।