1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Politics: गहलोत के मंत्री बोले- पांच लोग मंत्री बनाए जा सकते हैं, तो पायलट CM क्यों नहीं बन सकते?

Rajasthan Politics: गहलोत के मंत्री बोले- पांच लोग मंत्री बनाए जा सकते हैं, तो पायलट CM क्यों नहीं बन सकते?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 04, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Oct 05, 2022 06:14 am IST

Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, महाभारत में बड़े आकाओं की साजिश के तहत अभिमन्यु की हत्या की गई थी। पायलट के खिलाफ भी इसी तरह की साजिश रची गई है।

Sachin Pilot- India TV Hindi
Sachin Pilot Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पायलट की तुलना महाभारत के अभिमन्यु से की
  • राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्य सचेतक को भी आड़े हाथों लिया
  • 'पायलट के साथ धोखा किया, दूसरी तरफ शामिल हो गए'

Rajasthan Politics: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नियुक्त करने की वकालत की। साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की तुलना महाभारत के अभिमन्यु से की। अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु को महाभारत में साजिश रचकर मार डाला गया था। उन्होंने पायलट के खिलाफ साजिश होने का दावा करते हुए कहा, "अगर मानेसर जाने वाले 5 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, तो पायलट को सीएम क्यों नहीं बनाया जा सकता?" 

उन लोगों ने भी पायलट के साथ धोखा किया- गुढ़ा  

गुढ़ा ने उदयपुरवाटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "महाभारत में बड़े आकाओं की साजिश के तहत अभिमन्यु की हत्या की गई थी। पायलट के खिलाफ भी इसी तरह की साजिश रची गई है।" राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्य सचेतक को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों (सीपी जोशी के परोक्ष संदर्भ में) के पास विधायक की सदस्यता खत्म करने की पावर है, उन लोगों ने भी पायलट के साथ धोखा किया, वह दूसरी तरफ (गहलोत खेमे) में शामिल हो गए। 

'सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने पायलट की बात सुनी'

गुढ़ा ने आगे कहा, "हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी ने पायलट की बात सुनी। अगर पायलट कुछ करते हैं, तो उन्हें देशद्रोही कहा जाता है। गुढ़ा ने आश्चर्य जताते हुए कहा, "पायलट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा गलत है। जब सभी लोगों ने उन्हें निशाना बनाया, तो मैं खुद को रोक नहीं सका। मैंने कहा कि यह गलत है। जो पायलट के साथ दिल्ली गए थे वह दूसरे खेमे में घुस गए और आपने इन पांच विधायकों को मंत्री बना दिया, तो पायलट को सीएम क्यों नहीं बनाया जा सकता?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।