झालावाड़ः राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। झालावाड़ में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। झालावाड़ के खानपुर स्थित गोलाना गांव में बाढ़ के पानी के बीच शादी से पहले की रस्म पूरी की गई और महिलाओं ने दूल्हे के साथ डांस किया।
बाढ़ में पूरा किया माता पूजन का रस्म
जानकारी के अनुसार, झालावाड़ के खानपुर स्थित गोलाना गांव की जहां तेज बारिश व बाढ़ के बीच दूल्हे की माता पूजन का कार्यक्रम के तहत महिलाएं दूल्हे को लेकर माता पूजन के लिए मंदिर जा रही थी। रस्म को पुरी करने के लिये इनके आगे न बारिश और न ही गांव में आई बाढ़ का असर पड़ा। डांस व मौज मस्ती करते हुए माता पूजन की रस्म पूरी की।

घुटनों तक पानी में महिलाओं ने दूल्हे के साथ किया डांस
गौरतलब है कि झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के गोलाना कस्बे में युवक नरेश जंगम का आगामी 6 जुलाई को विवाह होना है। इसी के तहत दूल्हे की माता पूजन का कार्यक्रम था। जिसमें महिलाएं दूल्हे को लेकर माता पूजन के लिए मंदिर जा रही थी। लेकिन भारी बारिश के कारण गोलाना के मुख्य बाजार में ही बाढ़ के कारण करीब 2 फीट घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों और घरों में पानी घुस गया। लेकिन इसी बीच महिलाएं दूल्हे को लेकर विवाह कार्यक्रम का माता पूजन करने निकली और घुटनों तक सड़क पर भरे पानी के बीच ही ढोल की थाप पर डांस करने लगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे बारिश ने तो इनके कार्यक्रम की खुशियां ही बढ़ा दी हो। आपदा में खुशियों का अवसर ढूढ़कर महिलाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
यहां देखें वीडियो
नदी उफान पर, बहाव में बह गई इको कार
वहीं, जालोर जिले में बीती रात से लगातार मूसलधार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते जिले भर की अधिकांश नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर सड़क मार्ग भी बाधित हो गया है। इसी बीच भीनमाल क्षेत्र से एक बड़ा हादसा टलने की खबर सामने आई है, जहां एक इको कार वणधर नदी के तेज बहाव में बह गई। कार के बहने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, वैसे ही उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मदनलाल की सतर्कता और ग्रामीणों की मदद से कार चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इनपुट- अनीस, झालावाड़