1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नींद में किया टॉयलेट तो गर्म लोहे की छड़ से दागा, बाड़मेर के गुरुकुल में मासूमों से हैवानियत

नींद में किया टॉयलेट तो गर्म लोहे की छड़ से दागा, बाड़मेर के गुरुकुल में मासूमों से हैवानियत

 Published : Aug 21, 2025 10:38 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 10:39 am IST

यह मामला तब सामने आया जब घायल बच्चों में से एक रात में गुरुकुल से भाग गया और अपने परिवार को यातना के बारे में बताया। बच्चों के शरीर पर दागने के घावों और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गुरुकुल में बच्चों के उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुकुल के वार्डन ने बिस्तर गीला करने पर दो बच्चों को गर्म लोहे की छड़ से दागा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हरपालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित है ये गुरुकुल

यह घटना 17 अगस्त को सेड़वा क्षेत्र के हरपालिया गांव में हरपालेश्वर महादेव विकास सेवा समिति द्वारा संचालित एक गुरुकुल में हुई। 2022 से संचालित इस गुरुकुल में गरीब, खानाबदोश और अनाथ परिवारों के बच्चे रहते हैं। यह मामला तब सामने आया जब घायल बच्चों में से एक रात में गुरुकुल से भाग गया और अपने परिवार को कथित यातना के बारे में बताया। बच्चों के शरीर पर दागने के घावों और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण संस्थान के बाहर इकट्ठा हो गए और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। 

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?

चौहटन के पुलिस उपाधीक्षक जीवन लाल खत्री ने पुष्टि की कि भरतपुर निवासी और गुरुकुल के वार्डन-सह-शिक्षक नारायण गिरि को हिरासत में लिया गया है। खत्री ने कहा, ‘‘एक वीडियो में बच्चों ने आरोप लगाया है कि उन्हें गर्म छड़ से दागा गया। इसके बाद, हमने नारायण गिरि को हिरासत में ले लिया।’’ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रकाश चंद विश्नोई ने कहा कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। विश्नोई ने कहा, ‘‘घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। हमने गुरुकुल का दौरा किया और बच्चों, उनके अभिभावकों व कर्मचारियों से बातचीत की है। रिपोर्ट जल्द सौंप दी जाएगी।’’

कई बच्चों के साथ हुई हैवानियत

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने 10 और 11 साल के बच्चों द्वारा सोते समय बिस्तर गीला किए जाने पर उन्हें लोहे की गर्म छड़ से दागा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चों ने पिटाई किए जाने और चुप रहने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।’’ वीडियो में ग्रामीणों ने वार्डन पर पहले भी उन पर लाठियों से हमला करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि गुरुकुल की उचित निगरानी की जा रही थी या नहीं। इस बीच, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने लापरवाही का दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और गुरुकुल को बंद करने की मांग की। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

जयपुर में कार में मिले 2 सगे भाइयों के शव, खेलने के लिए घर से निकले थे, वापस नहीं लौटे

पति को मारकर शव को ड्रम में सड़ाने वाली सुनीता का वीडियो आया सामने, प्रेमी को किस हद तक चाहती थी, दिखाया डेमो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।