1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Heavy rain in barmer: राजस्थान के बाड़मेर में मूसलाधार बारिश, कई गांवों का टूटा संपर्क, बह गईं गाड़ियां

Heavy rain in barmer: राजस्थान के बाड़मेर में मूसलाधार बारिश, कई गांवों का टूटा संपर्क, बह गईं गाड़ियां

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jun 14, 2022 08:33 am IST,  Updated : Jun 14, 2022 09:34 am IST

Heavy rain in barmer: प्री मॉनसून बारिश से एक तरफ जहां बाड़मेर शहर की हालत खराब हो गई। हर तरफ जलभराव हो गया। वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

Heavy rain in Barmer (Rajasthan)- India TV Hindi
Heavy rain in Barmer (Rajasthan) Image Source : TWITTER

Highlights

  • राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारी बारिश
  • कई घरों-दुकानों में आया पानी, जगह-जगह जलभराव
  • मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Heavy rain in barmer: राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार को इतनी बारिश हुई कि शहर पानी से तरबतर हो गया। सड़कों पर जलभराव हो गया। कई गांवों के संपर्क टूट गए। कई गाड़ियां बह गईं। कई घरों-दुकानों में पानी आने से काफी नुकसान हो गया। जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चितौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, जालौर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चले की संभावना जताई है। 

पांच घंटे तक शहर में बिजली गुल रही

बारिश शाम 5 बजे से शुरू हुई और रात 11 बजे तक जारी है। बारिश की वजह से शहर में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। बताया गया कि सबसे ज्यादा नुकसान बाड़मेर जिले के बॉर्डर से लगे चौहटन कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में हुआ है। तेज बारिश के चलते पहाड़ों से आने वाला पानी निचले बस्ती के इलाकों में घुस गया। चौहटन रोड पर पानी का नाला ओवरफ्लो हो गया। 

प्री मॉनसून की बारिश से झूमे किसान  

प्री मॉनसून बारिश से एक तरफ जहां शहर की हालत खराब हो गई, वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पिछले कई दिनों से किसान खेतों में बुवाई की तैयारी कर रहे थे। अब बारिश होते ही किसान हल लेकर झूमते हुए खेतों की तरफ निकल पड़े हैं। इस बारिश के बाद तलाबा और बावड़ियों में भी पानी भर गया है जिससे मवेशियों को भी प्यास बुझाने में बड़ी राहत मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।