1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: घर में साड़ी पहने बैठा था हिस्ट्रीशीटर, 4 माह तक इशारों से दे रहा था गच्चा, पुलिस से बचने की सारी तरकीब फेल

VIDEO: घर में साड़ी पहने बैठा था हिस्ट्रीशीटर, 4 माह तक इशारों से दे रहा था गच्चा, पुलिस से बचने की सारी तरकीब फेल

 Published : Jun 20, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 01:00 pm IST

जोधपुर में एक बदमाश की पुलिस से बचने की सारी तरकीब नाकाम हो गई। दरअसल हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर गिरफ्तारी से बचने के लिए मंगलसूत्र, साड़ी, ब्लाउज और पेटीकोट पहना हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस हिरासत में हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर Image Source : INDIA TV

जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में एक हिस्ट्रीशीटर मंगलसूत्र, साड़ी-ब्लाउज और पेटीकोट पहनकर पुलिसवालों को चार महीने तक गच्चा देता रहा। पुलिसकर्मी जब भी हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचते थे वहां महिला के भेष में छिपा हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही मिलता था लेकिन पहचान नहीं पाते थे। महिला के भेष में रह रहा हिस्ट्रीशीटर हाथों से इशारा कर बता देता था कि दयाशंकर घर पर नहीं है। पुलिस बार-बार उसके घर जाकर तलाश करती और निराश होकर लौट जाती थी। 

पुलिस को इशारों से हर बार लौटा देता था हिस्ट्रीशीटर

पुलिसवालों को हाल में ही मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि जो महिला इशारों से बार-बार पुलिस को लौटा रही है, वह वास्तव में महिला नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही है। फिर क्या था..पुलिस वाले बदमाश के घर पहुंचे और घसीटते हुए थाने ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी महिला के कपड़े पहने हुए बदमाश को गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं।  

पुलिस को चकमा देने के लिए साड़ी और मंगलसूत्र पहना था बदमाश

बता दें कि हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर की गुंडागर्दी से हर कोई परेशान था। दयाशंकर लगातार अपराध की वारदात को अंजाम दे रहा था। बदमाश पर मारपीट और लूट के करीब 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दयाशंकर को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया हुआ था। हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। वह साड़ी पेटीकोट और ब्लाउज पहन रखा था। पुलिस को चकमा देने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। दयाशंकर उर्फ बिटटू उम्र 35 साल महिला के भेष में अपने ही घर में छिपा था। पुलिस से बचने की उसकी सारी तरकीब फेल हो गई। 

यहां देखें वीडियो

लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह और डीसीपी आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाधिकारी अनिल कुमार यादव के टीम बनाई गई। घटना की गंभीरता को देखते सीसीटीवी के आधार पर बदमाश को गिरफ्तार करने की कोशिश किया गया। थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि दयाशंकर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से बदमाश की तलाश थी। 

रिपोर्ट- चंद्रशेखर व्यास, जोधपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।