1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सिरोही में बड़ा हादसा: 2 ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग में एक ड्राइवर जिंदा जला, दूसरा केबिन में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिरोही में बड़ा हादसा: 2 ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग में एक ड्राइवर जिंदा जला, दूसरा केबिन में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Published : Mar 12, 2026 10:25 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 10:29 pm IST

राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इसमें दो ट्रकों के आपस में भिडंत के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया जबकि दूसरा केबिन में फंस गया।

truck fire- India TV Hindi
टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में लगी भीषण आग। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के भावरी उपतहसील के पास फोरलेन हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों ही ट्रकों में भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए। इस भीषण हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक अभी भी ट्रक के केबिन में फंसा हुआ है।

केबिन में फंसे ड्राइवर को बचाने की कोशिश

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग अपनी ओर से आग बुझाने और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों और दोनों ट्रकों की टक्कर कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

हादसे का वीडियो आया सामने-

हादसे से पूरे इलाके में सनसनी

फोरलेन हाईवे पर आबादी क्षेत्र के बीच हुए इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग ट्रक के केबिन में फंसे ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं।

(रिपोर्ट- विक्रमसिंह करणोत)

यह भी पढ़ें-

शादी के चार दिन बाद ही उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत से चीखों से गूंज उठा घर

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो लोग जिंदा जले; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।