भरतपुर: जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पीहर आई हुई थी। यहां उसके चाचा की लड़की की लगन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान व्यक्ति उसके घर आया और उसे कमरे में ले गया। इसके बाद कमरा अंदर से बंद करके उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
पत्नी को मारी गोली
रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि घटना सिंघावली गांव की है। राघवेंद्र (31) निवासी बरुअर जिला आगरा आज अपने ससुराल आया। उसने अपनी पत्नी राधिका (28) को एक कमरे में बुलाया। राघवेंद्र ने कमरा अंदर से बंद किया और सबसे पहले उसने देसी कट्टे से अपनी पत्नी राधिका को गोली मारी। उसके बाद उसने अपने सीने में गोली मारी ली। गोली की आवाज सुनते ही राधिका के परिजन कमरे की तरफ गए। उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था।
कमरा बंद करके घटना को दिया अंजाम
राधिका के परिजनों ने कमरे के गेट को तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं राधिका को गंभीर हालत में रूपवास अस्पताल लेकर जाया गया। बताया जा रहा है कि राधिका और राघवेंद्र की शादी 4 साल पहले हुई थी। उनका 3 साल का एक बेटा वीर प्रताप है। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। राधिका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पत्नी के मायके में था लगन का कार्यक्रम
पुलिस की पूछताछ में राधिका के परिजनों ने बताया कि राघवेंद्र करीब 12 बजे घर आया था। उसने आते ही राधिका को लगन के कार्यक्रम से बुलाया। राघवेंद्र राधिका को एक कमरे में ले गया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे। कमरे को खोलने की कोशिश की तो, कमरा अंदर से बंद था। राधिका के परिजनों ने कमरे को तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि राघवेंद्र खेती-बाड़ी का काम करता है। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था, इसके बारे में राधिका के परिजनों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने कमरे से हथियार को बरामद कर लिया है। राधिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राधिका एक दिन पहले ही घर आई थी। राधिका की चाचा की लड़की की लगन का कार्यक्रम था। लगन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान राघवेंद्र घर आ गया और, उसने घटना को अंजाम दिया। (इनपुट- कपिल चीमा)
यह भी पढ़ें-
चॉकलेट दिलाने के बहाने 5 साल की बच्ची को शौचालय में ले गया टीचर, की गंदी हरकत; गिरफ्तार