1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नजर उठाकर देखने की भी कोशिश की ''तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा'', भारत की पाकिस्तान को चेतावनी

नजर उठाकर देखने की भी कोशिश की ''तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा'', भारत की पाकिस्तान को चेतावनी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 14, 2026 04:27 pm IST,  Updated : May 15, 2026 12:07 am IST

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर फिर से पाकिस्तान ने इधर नजर उठाकर देखने की भी कोशिश की तो जो अब तक नहीं हुआ, वो होकर रहेगा। जानें रक्षा मंत्री ने और क्या कहा?

राजनाथ सिंह- India TV Hindi
राजनाथ सिंह Image Source : PTI

जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि यदि उसने फिर से भारत के ऊपर नजर उठाकर देखने की जुर्रत करने की कोशिश की ''तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा।'' सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि हम आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और ये प्रारम्भ से ही हमारी नीति रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के 'आपरेशन सिंदूर' ने नया इतिहास बनाया है। रक्षामंत्री जयपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कोई हमें छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''शायद पाकिस्तान फिर से भारत की ओर नजर उठाने की जुर्रत नहीं करेगा तो आज आपको इस धरती से बतलाकर जा रहा हूं कि यदि पाकिस्तान ने फिर से भारत के ऊपर नजर उठाने की जुर्रत करने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा। उन्होंने कहा, हम किसी को छेड़ते नहीं है लेकिन हमको यदि कोई छेड़ता है तो हम छोड़ते भी नहीं हैं। हमने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है अब आतंकवाद के खिलाफ हमारी कतई बर्दाश्त नहीं की नीति की होगी। हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पहलगाम हमला आतंकियों की कायरना हरकत थी 

सिंह ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर मारा। उन्होंने कहा, ''हमारी भारतीय संस्कृति कहती है कि जाति या धर्म मजहब के आधार पर कोई विभाजन नहीं होना चाहिए। हम इंसाफ और इंसानियत में विश्वास रखते हैं। लेकिन पाकिस्तान के आतंकवादी आकर, लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोलियों से भून रहे थे। पूरा देश इस घटना से आक्रोशित था। उसके बाद हमने ऐसा करारा जवाब दिया कि दुश्मन के होश ही उड़ गए। हमने यह साबित कर दिया कि अब भारत चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा है। अब अगर कोई हमारे नागरिकों पर हमला करेगा, तो अब हम उसके घर में घुसकर जवाब देंगे। यह संदेश हमने दे दिया।'

(इनपुट-पीटीआई)

ये भी पढ़ें:

मणिपुर के तीन जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित, बाजार-स्कूल बंद; सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी बहुत कम आए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।