भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच राजस्थान के भी कई जिलों में अफरा-तफरी का माहौल मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर जिले के दो गांव ढढू व उग्रास में एक साथ चार धमाके हुए हैं। इंडियन एयर डिफेन्स सिस्टम ने संदिग्ध वस्तु को मार गिराया है और इस घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जोधपुर के जिला कलेक्टर ने अब लोगों से घरों में रहने अपील की है और कई दिशानिर्देश दिए हैं।
जोधपुर लोगों को घरों में रहने की हिदायत
जोधपुर में सायरन बजने के बाद बाजार बंद हैं। सभी बाजारों को बंद करवा दिया गया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। लोगों को किसी भी समारोह में शामिल न होने की हिदायत भी दी गई है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने लोगों से ये अपील की है।
कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने दिया बयान
राजस्थान के जोधपुर जिले के कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा- "भारत और पाकिस्तान की स्थिति के क्रम में आज सुबह हमें रेड अलर्ट के दिशा-निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके चलते एयर रेड के सायरन बजाए गए थे। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि सभी अपने सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह से जाने से बचें और अपने घरों में सुरक्षित रहें।"
पोकरण में भी तीन धमाके
फलोदी में भी रोडवेज बस और प्राइवेट बस के आवागमन को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद किया गया है। आम लोगों को अत्यंत आवश्यक कार्य को छोड़कर बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। सड़कों पर आवागमन भी बंद करवा दिया गया है। जैसलमेर और बाड़मेर में एंट्री बंद कर दी गई है। जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पोकरण में भी तीन धमाके की खबर है और गाँव खाली कराया है।
ये भी पढ़ें- जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने, लगातार हो रहे धमाके