1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में AIIMS CRE परीक्षा में आई फिर बाधा, सेंटर में चली गई बिजली, प्रभावित अभ्यर्थियों का 7 सितंबर को होगा री-एग्जाम

जयपुर में AIIMS CRE परीक्षा में आई फिर बाधा, सेंटर में चली गई बिजली, प्रभावित अभ्यर्थियों का 7 सितंबर को होगा री-एग्जाम

 Reported By: Anamika Gaur Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 31, 2026 10:37 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 10:41 pm IST

सेंटर की प्रभावित शिफ्ट में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार दोबारा परीक्षा देने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों के रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PIXABAY

राजस्थान के जयपुर जिले में AIIMS CRE परीक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के ION Digital Zone IDZ Sitapura में सोमवार सुबह की शिफ्ट के दौरान बिजली गुल होने से परीक्षा प्रभावित हो गई। इसके बाद इस सेंटर और संबंधित शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई। अब AIIMS ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है।

जयपुर में ही होगी परीक्षा

AIIMS के मुताबिक, प्रभावित उम्मीदवारों की री-एग्जाम 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा जयपुर में ही होगी, हालांकि परीक्षा केंद्र की जानकारी नए एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी। प्रभावित शिफ्ट में इस सेंटर पर परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देने के पात्र होंगे।

उम्मीदवारों के रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

एक ही सेंटर पर लगातार दूसरे दिन परीक्षा प्रभावित

इस पूरे मामले में खास बात यह है कि जिस सेंटर पर आज AIIMS CRE परीक्षा के दौरान बिजली की समस्या सामने आई, उसी केंद्र पर एक दिन पहले NEET PG परीक्षा के दौरान भी समस्या आने की बात सामने आई थी। यानी एक ही परीक्षा केंद्र पर लगातार दो दिनों में परीक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानी सामने आई है।

पहले भी विवादों में रही है AIIMS CRE परीक्षा

AIIMS CRE परीक्षा इससे पहले भी विवादों में रही है। परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई को किया गया था। उस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा में सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे गए। इसके बाद परीक्षा को रीशेड्यूल किया गया था।

रीशेड्यूल के बाद आयोजित की गई थी परीक्षा

रीशेड्यूल के बाद आज परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन जयपुर के दो सेंटरों पर बिजली की समस्या के कारण परीक्षा प्रभावित हो गई। इसके बाद प्रभावित सेंटर और शिफ्ट की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। अब AIIMS ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा को तीसरी बार 7 सितंबर के लिए रीशेड्यूल किया है। लगातार सामने आ रही इन समस्याओं के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

कोटा में कोचिंग छात्रा ने दी जान, बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव; MP के छतरपुर से NEET की तैयारी करने आई थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।