1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Lockdown: शर्मनाक! गरीबों को मदद के नाम पर जमकर चमकाई जा रही है राजनीति, कद्दू पर चिपकाए पोस्टर

Lockdown: शर्मनाक! गरीबों को मदद के नाम पर जमकर चमकाई जा रही है राजनीति, कद्दू पर चिपकाए पोस्टर

 Published : Apr 26, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 09:34 pm IST

मानसरोवर इलाके में गरीबों को मदद के नाम पर रविवार को सब्जी के नाम पर कद्दू बांटे गए। इन कद्दुओं पर एक नेता जी का स्टीकर चिपका हुआ था।

Politics in name of helping poors- India TV Hindi
शर्मनाक! गरीबों को मदद के नाम पर जमकर चमकाई जा रही है राजनीति Image Source : INDIA TV

जयपुर. देश में कोरोना वायरस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन में सरकार सहित तमाम संस्थाएं और लोग गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन इस कठिन समय में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो गरीबों को मदद के नाम पर जमकर राजनीति चमका रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजर आया राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में।

मानसरोवर इलाके में गरीबों को मदद के नाम पर रविवार को सब्जी के नाम पर कद्दू बांटे गए। इन कद्दुओं पर एक नेता जी का स्टीकर चिपका हुआ था। दरअसल जयपुर में लोकल बॉडी के चुनाव होने वाले थे, जो लॉकडाउन की वजह से संभव नहीं हो पाए लेकिन इस वार्ड में नेताजी कद्दू बांट रहे हैं, लेकिन उनपर अपने पोस्टर चिपका रहे हैं।

आपको बता दें कि मनसरोवर इलाके में बांटे गए कद्दुओं पर जो स्टीकर चिपका था वो, वार्ड नंबर 73 रामचंद्र देवेंद्र के नाम का था। इसपर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का नंबर भी लिखा हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।