1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर: जमीन विवाद को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार के 10 लोग घायल, आरोपी परिवार फरार

जयपुर: जमीन विवाद को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार के 10 लोग घायल, आरोपी परिवार फरार

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 25, 2025 01:57 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 01:57 pm IST

जमीन विवाद को लेकर कौलाशी देवी को गोली मारी गई। उनकी मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दी। इससे घंटों तक यातायात बंद रहा।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

राजस्थान के दौसा में जमीन विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। इससे नाराज लोगों ने कई घंटे तक चक्का जाम किया। इस वजह से लोगों को खासी परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह दौसा जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर 52 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना बसवा थाना क्षेत्र के बागड़ियों की बास गांव की है। उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने महिला का शव थाने के बाहर रख दिया और अलवर-सिकंदरा राजमार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण घंटों तक यातायात जाम रहा और वाहन फंसे रहे। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब मृतका कैलाशी देवी और उसके परिवार के सदस्य सुबह बागड़ियों की बास गांव स्थित अपने खेत पर गए थे। उन्होंने बताया कि कैलाशी देवी के पति गोपाल का पप्पूराम के साथ जमीन की सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

हिंसक झड़प में कैलाशी देवी की मौत

पप्पूराम के परिवार ने बुधवार रात कथित तौर पर सीमा में लगे खंभे और बाड़ उखाड़ दी थी। गोपाल के परिवार ने गुरुवार सुबह उन्हें वापस लाने की कोशिश की, जिससे हिंसक झड़प हो गई। झड़प के दौरान, राजेंद्र ने कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे कैलाशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी भाभी बिदाम देवी (53) के सिर में चोट आई और उन्हें गंभीर हालत में दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मारपीट में नौ अन्य लोग घायल

लाठियों से हुई मारपीट में गोपाल समेत नौ अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बसवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्य फरार हो गए हैं। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

'पुलिस हमारी जेब में है', चायवाले को होमगार्ड के बेटे ने बुरी तरह पीटा, दुकान तोड़ी, पैसे भी लूटे

नाबालिग से रेप के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, परिजनों ने की मारपीट; VIDEO वायरल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।