1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. ओवरटेक कर रही स्कूल बस को देख बाइक सवार के हाथ-पांव फूले, आमने-सामने की टक्कर का CCTV फुटेज आया सामने

ओवरटेक कर रही स्कूल बस को देख बाइक सवार के हाथ-पांव फूले, आमने-सामने की टक्कर का CCTV फुटेज आया सामने

 Published : Sep 23, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 04:12 pm IST

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बाइक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। बस द्वारा बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

jhunjhunu bus bike accident- India TV Hindi
बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

झुंझुनूं जिले के मंड्रेला कस्बे में झुंझुनूं-राजगढ़ मुख्य मार्ग पर एक प्राइवेट स्कूल बस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पत्नी-बच्चों के साथ गांव जा रहा था बाइक सवार युवक

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बच्चों से भरी निजी स्कूल बस मंड्रेला की ओर आ रही थी, जबकि बाइक पर सवार युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव सुलखनिया जा रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस ने एक बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार योगेश पुत्र राजेंद्र निवासी छोटा सुलखनिया व उनकी पत्नी कविता घायल हो गए। योगेश की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रैफर कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने-

कर्नाटक में ओवरटेक करने के चक्कर में गई जान

बता दें कि ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा 2 दिन पहले कर्नाटक के कारवार जिले में हुआ। जिले के यल्लापुर में यहां एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सामने से आ रही बस में जा भिड़ा। इस हादसे के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर बाइक पूरी तरह से बिखर गई। 

बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर

दरअसल, पूरा मामला 21 सितम्बर का है। यहां एक पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार सामने से आ रही बस में जाकर टकरा गई। बाइक सवार का अचानक से नियंत्रण खो गया। इस दौरान KSRTC बस का चालक भी कुछ नहीं समझ पाया और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे में जोयिडा तालुक के कोर्तल्ली गांव निवासी चंद्रशेखर सोम गौड़ा (37 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि KSRTC की बस कारवार से सिंदनूर जा रही थी। 

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

यूपी में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और कैंटर की टक्कर के बाद 4 लोग जिंदा जले

दिल्ली BMW एक्सीडेंट केस में बड़ा खुलासा, घायलों को 19 KM दूर क्यों लेकर गई थी गगनप्रीत? सामने आई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।