1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जोधपुर में बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी टेंपो ट्रैवलर, 15 लोगों की मौत, 2 घायल

जोधपुर में बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी टेंपो ट्रैवलर, 15 लोगों की मौत, 2 घायल

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 02, 2025 08:41 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 09:31 pm IST

फलोदी जिले के मतोड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी जा घुसी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है जबकि दो लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Jodhpur, road accident- India TV Hindi
जोधपुर सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

जोधपुर: जोधपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। फलोदी जिले के मतोड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रक ट्रेलर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी जा घुसी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि श्रद्धालु कोलायत से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी टैंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई।

सीएम ने हादसे पर दुख जताया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के फलोदी में हुए इस सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने फ़ोन पर कलेक्टर एस पी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत ग्रीनकॉरिडोर बना कर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।

भारत माला हाईवे पर हुआ हादसा

जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि भारत माला हाईवे पर एक हादसा हुआ। बीकानेर के कोलायत से आ रहा एक टेम्पो-ट्रैवलर सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। सभी शवों को ओसियां ​​के सरकारी अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। जबकि घायलों को भी इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।