1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. युवती के साथ भागने वाले की नाक काटी, हाथ-पैर तोड़े, पॉक्सो एक्ट का आरोपी है पीड़ित

युवती के साथ भागने वाले की नाक काटी, हाथ-पैर तोड़े, पॉक्सो एक्ट का आरोपी है पीड़ित

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 02, 2026 11:55 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 11:55 pm IST

पीड़ित पॉक्सो एक्ट और एनडीपीसी एक्ट में भी आरोपी है। वह पेशी में शामिल नहीं हो रहा था। ग्रामीणों ने उसे जमकर पीटा, उसकी नाक काट दी और हाथ पैर तोड़ दिए।

Accused Car- India TV Hindi
आरोपी की कार में तोड़फोड़ Image Source : REPORTER INPUT

जोधपुर के लूनी इलाके में शुक्रवार को युवती को भगा ले जाने के आरोपी युवक पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। हमले के बाद आरोपी को लहूलुहान हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि घायल युवक दिनेश बिश्नोई आठ दिन पहले पड़ोसी गांव की एक युवती को भगाकर ले गया था। पुलिस और ग्रामीणों के दबाव में उसने गुरुवार को युवती को छोड़ दिया था। 

शुक्रवार दोपहर दिनेश एसयूवी वाहन से गांव पहुंचा, तभी ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके वाहन में भी तोड़-फोड़ की गई। हमले में दिनेश के हाथ और पांव में फ्रैक्चर हो गया, जबकि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

एनडीपीएस और पोक्सो में वांटेड है आरोपी 

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि 26 दिसंबर को युवती के परिजनों ने दिनेश के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि दिनेश एनडीपीएस एक्ट में पहले गिरफ्तार हो चुका है और पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। वह पोक्सो एक्ट का भी आरोपी है और जमानत पर रिहा होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

(जोधपुर से चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

चौमूं में पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन शुरू, अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, तो मौत को गले लगाने चला, सुसाइड से पहले ही कर बैठा कांड

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।