1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कब्र से निकलकर तैरने लगे मुर्दे, रस्सी से बांधकर लोगों ने निकाली आधी सड़ी लाशें, देखें खौफनाक Video

कब्र से निकलकर तैरने लगे मुर्दे, रस्सी से बांधकर लोगों ने निकाली आधी सड़ी लाशें, देखें खौफनाक Video

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 02, 2024 08:29 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 10:12 pm IST

पानी में बहती लाशों को देख लोग डरने की बजाय पानी में उतर गए। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से लाशें बाहर निकालीं और उन्हें दफनाया गया। प्रशासन को भी इस बारे में सूचित किया गया।

Dead body- India TV Hindi
पानी में बहती लाशें Image Source : INDIA TV

राजस्थान के खो नागोरियान से बेहद डरावना नजारा सामने आया है। यहां बारिश के पानी में एक दो नहीं पूरी पांच लाशें बहती देखी जा सकती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन लाशों को देखकर डरने की बजाय लोग पानी में उतर गए और रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकाल लिया। वीडियो देखकर हर किसी के दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि लोगों ने ऐसा क्यों किया। उन्हें पानी में बहती लाशों को बाहर निकालने के लिए किसने कहा था। 

पानी में बहती लाशें आधी सड़ी हुई देखी जा सकती हैं। एक लाश तो लगभग कंकाल बन चुकी थी। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इन लाशों को बहने से क्यों बचाया। 

कब्रिस्तान से बहकर आई थीं लाशें

दरअसल राजस्थान के खो नागोरियान में नूरा का बांध के पास ही कब्रिस्तान है। भारी बारिश के कारण नूरा बांध का जलस्तर बढ़ गया और बांध ओवरफ्लो हो गया। बांध के ओवरफ्लो होने से पानी कब्रिस्तान सो होकर बहने लगा। ऐसे में कब्रिस्तान में दफन लाशें भी पानी में बहने लगीं। स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो वह पानी में उतर गए और लाशों को बाहर निकाला। कुल पांच लाशों को बहते पानी से बाहर निकाला गया। नूरा का बांध टूटने से आसपास की बस्तियां भी जलमग्न हो गई थीं।

प्रशासन को भी दी गई सूचना

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसा हो चुका है और कब्रिस्तान से पानी बहने लगा था। प्रशासन से इसकी शिकायत की गई तो वन विभाग ने पानी के लिए कच्चा रास्ता बना दिया था। हालांकि, इस साल भी ऐसा हुआ है। कब्रिस्तान के अलावा बस्तियों में भी पानी भरा है। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।