1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोटा में 49 किलो चांदी पकड़ी, कार में 1.40 करोड़ की सिल्लियां देख पुलिस भी रह गई दंग

कोटा में 49 किलो चांदी पकड़ी, कार में 1.40 करोड़ की सिल्लियां देख पुलिस भी रह गई दंग

 Published : Feb 03, 2026 09:32 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 09:36 pm IST

चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच इसकी तस्करी और कालाबाजारी की संभावनाएं भी बढ़ गई है। कोटा में पुलिस ने 49.43 किलो चांदी की सिल्लियों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

silver- India TV Hindi
चांदी की सिल्लियां जब्त। Image Source : REPORTER INPUT

कोटा में पुलिस ने 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त करने में सफलता हासिल की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये है। मामला कोटा ग्रामीण के कनवास थाना इलाके का मंगलवार दोपहर 1 बजे का है। कनवास थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीनस्वीप के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने कार की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका और गहन जांच की, जिसमें कार के अंदर छिपाकर रखी गई चांदी की सिल्लियां मिलीं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश से कोटा ला रहे थे सिल्लियां

पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब, बिना टैक्स के कीमती धातुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 3 फरवरी को कनवास तिराहा मोरूकला पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार को रुकवाया जिसमें मध्य प्रदेश के गरोठ निवासी आशीष जैन और पीरु लाल माली सवार थे। कार में से 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की गई। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की डिटेल-

  • आशीष पुत्र प्रकाश चन्द निवासी नीलेश्वरी कॉलोनी, बस स्टेण्ड सदर बाजार, गरोठ थाना, जिला- मंदसौर, मध्य प्रदेश
  • पीरुलाल पुत्र मोतीलाल निवासी माली मोहल्ला शीतलामाता मन्दिर के पास, गरोठ थाना, जिला- मंदसौर, मध्य प्रदेश

कार्रवाई की सूचना आयकर विभाग और GST विभाग को दी गई। भारी मात्रा में मिली चांदी चुराई हुई है या किसी आपराधिक कृत्य से ले जाई जा रही है, इसकी जांच अब पुलिस कर रही है। 

(रिपोर्ट- दिनेश कश्यप)

यह भी पढ़ें-

चांदी के भाव में 8% और सोने में 4% की बंपर तेजी, ऐतिहासिक गिरावट के बाद कीमतों में जोरदार वापसी

अगर आपके पास ₹10,000 है तो सोना खरीदें या चांदी? समझें किसमें है समझदारी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।