1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Kumbhalgarh, Rajasthan Assembly Election Results 2023: कुंभलगढ़ से तीसरी बार जीते बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़

Kumbhalgarh, Rajasthan Assembly Election Results 2023: कुंभलगढ़ से तीसरी बार जीते बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़

 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 07:45 pm IST

राजस्थान की कुंभलगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने जीत की हैट्रिक मारी है। कांग्रेंस के योगेन्द्र सिंह परमार राठौड़ से 22060 वोटों से हारे हैं।

kumbhalgarh seat- India TV Hindi
कुंभलगढ़ विधानसभा सीट रिजल्ट Image Source : INDIA TV

Kumbhalgarh, Rajasthan Assembly Election Results 2023: कुंभलगढ़ विधानसभा सीट राजस्थान का एक अहम विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट पर साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा हुआ था। बता दें कि  यह राज्य के राजसमंद संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। विधानसभा की यह सीट सामान्य कैटेगरी की है। यहां टोटल मतदाताओं की संख्या 2,26,422 है। यहां से इस बार कांग्रेस ने योगिंद्र सिंह परमार को मैदान में उतारा है। तो वहीं बीजेपी ने भी दो बार से जीत रहे सुरेंद्र सिंह राठौड़ को तीसरी बार भी टिकट दिया है।  

कुंभलगढ़ विधानसभा सीट रिजल्ट 2023-

  • बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़ को वोट- 78133 
  • कांग्रेस के योगेंद्र सिंह परमार को वोट- 56073
  • बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़ की 13869 वोटों से जीत

कुंभलगढ़ विधानसभा चुनल रिजल्ट्स लाइव यहां देखें - Click Here for Kumbhalgarh Election Results 2023 Live

पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम

साल 2018 के विधानसभा चुनावों में कुंभलगढ़ सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने 70,803 वोट हासिल करके बहुत बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की थी। वहीं यहां से दूसरे स्थान पर कांग्रेस के गणेश परमार रहे थे, जिन्हें 52,360 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।