1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Exclusive: 4 जून को अशोक गहलोत क्यों पछताएंगे? राजस्थान के CM भजनलाल ने बताया

Exclusive: 4 जून को अशोक गहलोत क्यों पछताएंगे? राजस्थान के CM भजनलाल ने बताया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 20, 2024 05:09 pm IST,  Updated : Apr 20, 2024 05:09 pm IST

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि एनडीए को 400 पार सीटें मिलेंगी। उन्होंने इंडिया टीवी से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला।

CM bhajanlal- India TV Hindi
सीएम भजनलाल Image Source : FILE

जयपुर: लोकसभा चुनावों का आगाज हो चुका है। इस बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्यों अशोक गहलोत 4 जून को पछताएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि राजस्थान में किन सीटों पर टफ फाइट है। राजस्थान में बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी? सीएम ने इस बात का भी जवाब दिया।

सीएम ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेगी। NDA देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस को राजस्थान में एक सीट भी नहीं मिलेगी। मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है।

भजनलाल ने कहा कि मोदी ने जनता से किए वादे पूरे करने को कहा है। मोदी सरकार ने 10 साल में बहुत काम किए हैं। आर्टिकल 370 हटाया, राम मंदिर बनाया है। 

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए नेता नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस जबरदस्ती टिकट दे रही है। कांग्रेस की नीति, नीयत और नेता खराब हैं। राजस्थान में तीसरी बार सभी 25 सीटें जीतेंगे।

भजनलाल ने कहा कि संविधान बदलने की अफवाह कांग्रेस फैला रही है। आरक्षण खत्म करने का झूठ भी कांग्रेस ही फैला रही है। हम भ्रष्टाचार और पेपर लीक करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: 

Exclusive: राजपूत समाज की नाराजगी पर क्या बोले रूपाला? खुद बताया चुनाव पर कितना होगा असर

पश्चिम बंगाल: मालदा में CM ममता बनर्जी ने मंच पर किया डांस, ड्रम भी बजाया, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।