1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर रहे, मां-बाप की मंजूरी हो जरूरी', BJP विधायक ने राजस्थान विधानसभा में उठाया मुद्दा

'लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर रहे, मां-बाप की मंजूरी हो जरूरी', BJP विधायक ने राजस्थान विधानसभा में उठाया मुद्दा

 Published : Feb 24, 2026 10:34 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 10:34 am IST

राजस्थान के बीजेपी विधायक ने विधानसभा में बड़ी मांग की है। बीजेपी विधायक ने कहा, एक उम्र तक युवाओं के घर से भागकर लव मैरिज करने के मामले में पेरेंट्स की सहमति भी जरूर हो।

घर से भागकर शादी करने...- India TV Hindi
घर से भागकर शादी करने वाले Image Source : FREEPIK

जयपुर: भारत में प्रेम विवाह की अवधारणा को अभी तक पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया गया है। कई मामलों में घरवालों के लिए ये मान-सम्मान का मुद्दा है। ऐसे में कई लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के साथ रहने के लिए परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर घर से भाग जाते हैं। बीजेपी के एक विधायक ने युवाओं के घर से भागकर लव मैरिज करने का मुद्दा राजस्थान विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय संस्कृति को भी ठेस पहुंच रही है। आहोर से भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने सदन में शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया। 

'घर से भागकर प्रेम विवाह करने से भारतीय संस्कृति को नुकसान'

आहोर से भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने सदन में शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ''आज माता-पिता के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई। युवक-युवतियां घर से भागकर शादी कर रहे हैं या 'लिव इन रिलेशनशिप' में रह रहे हैं। इससे कहीं न कहीं हमारे सामाजिक ताने बाने के साथ-साथ में भारतीय संस्कृति को भी ठेस पहुंच रही है।'' उन्होंने कहा कि एक उम्र तक युवाओं के घर से भागकर प्रेम विवाह करने के मामले में पेरेंट्स की सहमति भी जरूर हो।

bjp mla chhagan singh rajpurohit
Image Source : FACEBOOK- CHHAGAN SINGH RAJPUROHITभाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित

'डर से बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं माता-पिता'

विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि युवाओं में इस तरह की प्रवृत्ति बढ़ रही है और अनेक युवा स्कूल या कॉलेज छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाओं के डर से माता-पिता भी कभी-कभी बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं। पिछले वर्षों में कई मामलों में जब लड़की घर से चली गई तो माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस थाने में ऐसी लड़कियां कभी-कभी अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर देती हैं।" 

यह भी पढ़ें-

प्यार में अंधी बेटी बनी जल्लाद, लव मैरिज का विरोध करने पर मां-बाप को दिया जहर का इंजेक्शन

'जो लड़का-लड़की भागकर लव मैरिज करेंगे, उनके परिवार को न काम मिलेगा, न दूध', रतलाम का वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।