1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला युवक गिरफ्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला युवक गिरफ्तार

 Published : Sep 16, 2021 09:32 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 09:32 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जासूस संदीप का भाई राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और जयपुर में ड्राईवर के पद पर पोस्टेड है। 

Man arrested for allegedly spying for Pakistani intelligence agency ISI- India TV Hindi
आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले युवक को झुंझुनू के नरहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। Image Source : REPRESENTATIVE PHOTO/PTI

जयपुर: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले युवक को झुंझुनू के नरहर क्षेत्र से राजस्थान इंटेलिजेंस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की गैस एजेंसी है जो आर्मी कैंपस के पास में है। आर्मी कैंपस में युवक गैस सप्लाई का काम करता था। उसने आर्मी कैंपस की गोपनीय सूचना और फोटो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजी थी। पकड़े गए आरोपी का नाम संदीप है।

पुलिस में भर्ती होने का ख्वाब देखने वाला गिरफ्तार संदिग्ध जासूस संदीप सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहा था और हाल ही में हुई परीक्षा में बैठने वाला भी था लेकिन उससे पहले ही वह 12 सितंबर को इंटेलिजेंस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के आईफोन और सोशल मीडिया अकाउंट को इंटेलिजेंस की टीम चेक कर रही है। 

इंटेलिजेंस द्वारा पूछताछ करने पर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल अभी उनका खुलासा इंटेलिजेंस की तरफ से नहीं किया गया है। इंटेलिजेंस ने संदीप का आईफोन —7 मोबाइल जब्त किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जासूस संदीप का भाई राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और जयपुर में ड्राईवर के पद पर पोस्टेड है। संदिग्ध जासूस संदीप के खाते को चेक किया तो उसमें 10 हजार रुपये आईएमपीएस के जरिये ट्रांसफर किये गये थे।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।