1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शख्स ने बेटे की गला रेतकर की निर्मम हत्या, फिर खुद भी सल्फास खाकर दी जान

शख्स ने बेटे की गला रेतकर की निर्मम हत्या, फिर खुद भी सल्फास खाकर दी जान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 27, 2026 07:14 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 07:14 pm IST

भीलवाड़ा में एक शख्स ने अपने बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी सल्फास खा लिया। दोनों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बेटे की हत्या के बाद किया सुसाइड।- India TV Hindi
बेटे की हत्या के बाद किया सुसाइड। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने 13 साल के बेटे का गला 'दरांती' से रेतकर काट दिया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेटे की हत्या के बाद शख्स ने खुद भी जहर खा ली और खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में ग्रामीण पिता को लेकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दरांती से हमला कर की हत्या

मांडलगढ़ के क्षेत्राधिकारी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि पूरी घटना बड़ला गांव की है। यहां बड़ला के ही रहने वाले राधेश्याम ने कथित तौर पर अपने बेटे वंश पर धारदार दरांती से हमला कर दिया। बेटे पर हमला करने के बाद आरोपी पिता ने खुद भी सल्फास की गोलियां खा लीं। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आनन-फानन में पिता को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। यहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आठवीं का छात्र था बेटा

क्षेत्राधिकारी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि राधेश्याम ने अपने 13 साल के बेटे वंश का गला काटकर मार डाला है। सूचना मिलते ही बड़लियास थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक लड़का अपने पिता के साथ ही रहता था और वह कक्षा आठ में पढ़ता था। राधेश्याम की पत्नी घरेलू झगड़े के बाद अपने मायके में रह रही थी। घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने कहा कि दोनों शवों का मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया और शव परिवार को सौंप दिए गए, लेकिन मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल के बरी होने पर अन्ना हजारे का रिएक्शन आया सामने, बोले- 'कोर्ट का फैसला स्वीकार करना चाहिए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।