1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 09, 2023 11:58 am IST,  Updated : Dec 09, 2023 12:13 pm IST

राजस्थान में अगले एक सप्ताह के दौरान सर्दी और बढ़ जाएगी। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसबंर के मध्य में ठिठुरन और बढ़ जाएगी।

 राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की सर्दी- India TV Hindi
राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की सर्दी Image Source : FILE

जयपुरः राजस्थान के कुछ जगहों पर बारिश के बाद अब सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बीती रात सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान सीकर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7.3 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 7.9 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.1 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 8.3 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह यह चित्तौड़गढ़ में 10.6 डिग्री सेल्सियस व जोधपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।  

3 दिन तक तापमान में गिरावट होगी

मिली जानकारी के अनुसार, ठंडी हवाओं से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में और गिरावट के आसार है। 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। कई जिलों में सुबह-सुबह कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह कोहरा पड़ेगा और धुंध छाई रहेगी। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलावा और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ठंड से नहीं मिलेगी राहत

बता दें कि राजस्थान के कई जगहों पर पहाड़ी भी है। इसकी वजह से दिन में तापमान गर्म और रात में ठंडा रहता है। सर्दी के दिनों में पानी जमाव बिंदु तक भी पहुंच जाता है। फिलहाल राज्य के लोगों को ठंडी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।