1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शादी के सपने लेकर घर से भागी नाबालिग, बॉयफ्रेंड को बंधक बना तीन युवकों ने बारी-बारी से किया रेप; हुए खुलासे

शादी के सपने लेकर घर से भागी नाबालिग, बॉयफ्रेंड को बंधक बना तीन युवकों ने बारी-बारी से किया रेप; हुए खुलासे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 16, 2023 01:51 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 02:03 pm IST

अजमेर की एक नाबालिग लड़की शादी करने के लिए अपने प्रेमी के साथ भाग निकली, जो गैंग रेप की शिकार हो गई। नाबालिग के साथ एक के बाद एक, तीन दरिंदों ने गैंग रेप किया।

पुलिस पकड़ने पहुंची तो भागने लगे आरोपी- India TV Hindi
पुलिस पकड़ने पहुंची तो भागने लगे आरोपी

जिसे प्रेम करती थी, उसके साथ शादी करने का सपना लेकर अजमेर से एक नाबालिग युवती अपने घरवालों को बिना बताए निकल गई और अपने प्रेमी के साथ जोधपुर पहुंच गई। इस नाबालिग यूवती को पता नहीं था कि दुनिया सिर्फ अच्छे इंसानों से ही नहीं, बल्कि दरिंदों से भी भरी पड़ी है। जोधपुर में कुछ दिन बिताकर यह कपल शादी करने की फिराक में था, लेकिन अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ भागी यह मासूम गैंग रेप की शिकार हो गई। इस नाबालिग के साथ एक ने नहीं, बल्कि एक के बाद एक, तीन दरिंदों ने गैंग रेप किया।

होटल के स्टाफ ने की बदतमीजी

दरअसल, अजमेर से एक प्रेमी जोड़ा घर से भागकर जोधपुर पहुंचा। रात को पावटा चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका, जहां पर होटल के स्टाफ ने बदतमीजी की, तो वे बाहर आकर चौराहे पर बैठ गए। यहां अल सुबह तीन युवकों ने उनसे बात की और भरोसा दिलाया कि कि वे उन्हें सही जगह पर ले जाएंगे, जिनमें से दो जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र हैं और पास में कमरा लेकर किराए पर रहते हैं। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

पुलिस का डर दिखाकर आरोपी इस कपल को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पुराना परिसर के हॉकी ग्राउंड में ले गए, जहां युवक को बंदी बनाकर नाबालिग युवती के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इस घटना के सामने आने के बाद डीसीपी अमृता दुहान तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपियों के चेहरे सामने आ गए। कॉलेज में जाने के बाद जब पूछताछ की गई, तो पता चला कि इनमें से दो जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र हैं। 

भागने की फिराक में पहाड़ी से गिरे आरोपी

जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई तो ये भागने की फिराक में गणेशपुरा की पहाड़ियों पर चढ़कर भागने लगे। इस दौरान तीनों पहाड़ी से नीचे गिर गए और उनके पैर फैक्चर हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने होटल के कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।