1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. कर्फ्यू के बावजूद लाउडस्पीकर पर लोगों से की भीड़ में जुटने की अपील, मौलाना सहित 9 पर FIR दर्ज

कर्फ्यू के बावजूद लाउडस्पीकर पर लोगों से की भीड़ में जुटने की अपील, मौलाना सहित 9 पर FIR दर्ज

 Published : Apr 09, 2020 09:14 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 09:14 am IST

मौलाना शब ए बारात के लिए लाउड स्पीकर पर लोगों से जुटने की अपील कर रहा था। अब पुलिस ने मौलाना सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

देश भर में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लॉकडाउन जारी है। सभी प्रकार के धार्मिक आयोजन टालने के आदेश दिए जा चुके हैं। लोगों से एक जगह न जुटने की अपील भी सरकार की ओर से की जा रही है। इसके बावजूद धार्मिक नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लोगों से भीड़ जुटाने की अपील कर रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के उदयपुर का है। यहां एक मौलाना पर लोगों से भीड़ में जुटने की अपील करने का आरोप है। यह मौलाना शब ए बारात के लिए लाउड स्पीकर पर लोगों से जुटने की अपील कर रहा था। अब पुलिस ने मौलाना सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर में कर्फ्यू क्षेत्र होने के बाद भी बुधवार को छिपा कॉलोनी स्थित मस्जिद में जुटे मौलाना सहित नौ लोगों के खिलाफ अंबामाता पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन सब को मेडिकल टीम ने ओटीसी क्वॉरेंटाइन भवन में शिफ्ट किया है। एफआईआर के अनुसार मौलाना ने लाउडस्पीकर पर ऐलान कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्र होकर शब ए बारात को सफल बनाने की अपील की है जबकि इस क्षेत्र में कर्फ्यू है। 

बता दें कि यहां पर कोरोना वायरस के चार केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मौलाना माजिद हुसैन, अब्दुल आबिद हुसैन, मोहम्मद यूसुफ, सलीम मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद इरफान के खिलाफ लॉकडाउन आदेश की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान