1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. राजस्‍थान: रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, जानिए किसे मिले कितने वोट

राजस्‍थान: रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, जानिए किसे मिले कितने वोट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2019 07:12 am IST,  Updated : Jan 31, 2019 11:53 am IST

राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शाफिया जुबैर की जीत हुई है

Ramgarh bypoll results live updates- India TV Hindi
Ramgarh bypoll results live updates

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। कुल 20 राउंड की गिनती होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार साफिया जुबैर की जीत हुई है। भाजपा उम्मीदवार सुखवंत सिंह दूसरे और बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार जगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

चुनाव आयोग के मुताबिक 20 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार शाफिया जुबैर को कुल 83311 वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुखवंत सिंह को 71083 वोट प्राप्त हुए हैं। इनके अलावा बहुजन समाजपार्टी का उम्मीदवार जगत सिंह भी 24856 वोट प्राप्त करने में कामयाब हुआ है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो कांग्रेस को 44.77 प्रतिशत, भाजपा को 38.20 प्रतिशत और बसपा को 13.36 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। 

उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसी सोमवार को यहां मतदान कराया गया था जिसमें 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

मौजूदा राजस्‍थान विधानसभा की बात करें तो दिसंबर में हुए चुनावों में यहां कांग्रेस को 99 सीटों पर विजय मिली थी। बता दें कि राज्‍य विधानसभा में बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में एक सीट की जीत कांग्रेस के लिए बड़े मायने रखती है। वहीं भाजपा के हिस्‍से 73 सीटें आई थीं। लेकिन लोकसभा चुनावों से पहले पिछले करीब एक महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की यह परीक्षा भी है। 

इसके आलावा राज्‍य विधानसभा में आरएलडी के 1, बीएसपी के 6, आरएलटीपी के 3, सीपीआई (एम) और बीटीपी के 2-2 विधायक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान