1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. राजस्थान: सामने आए तीन नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के मामले, एक आरोपी की पिटाई से मौत

राजस्थान: सामने आए तीन नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के मामले, एक आरोपी की पिटाई से मौत

 Written By: Bhasha
 Published : May 18, 2019 03:23 pm IST,  Updated : May 18, 2019 03:23 pm IST

राजस्थान के तीन अगल-अलग हिस्सों में तीन नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अलवर के मामले में तो एक आरोपी की पीड़िता के परिजनों द्वारा की गई कथित पिटाई में मौत हो गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI/ REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान के तीन अगल-अलग हिस्सों में तीन नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अलवर के मामले में तो एक आरोपी की पीड़िता के परिजनों द्वारा की गई कथित पिटाई में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अलवर के हसरौरा में तीन किशोरों ने गांव में अपने एक रिश्तेदार की शादी में आई बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 14 मई की है। 

जिला पुलिस अधीक्षक परिस अनिल देशमुख ने शनिवार को बताया,' लड़की के परिवार वालों ने उन्हें उसी रात देख लिया था लेकिन एक आरोपी भाग गया और दो छिप गए। अगली सुबह पीड़िता के भाई ने दो आरोपियों को एक जगह छिपे हुए देखा तो उसने व अन्य लोगों ने उनकी पिटाई की पर वह किसी तरह भागने में सफल रहे।' 

उन्होंने बताया,' एक आरोपी बाद में सड़क के किनारे मृत पाया गया। लड़की व लड़के दोनों के परिवार वालों ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ तो मृतक लड़के के परिवार वालों ने लड़की के भाई व पांच छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।' बाकी दोनों आरोपियों को भी शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें शनिवार को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। 

चुरू में छह साल की एक बच्ची से उसके ही एक किशोर रिश्तेदार द्वारा बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। भानीपुरा पुलिस थाने के थानाधिकारी मलकीयत सिंह ने बताया, ‘लड़की पानी लेने गयी थी तभी 14 साल का आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया और अपराध किया। उसके हिरासत में ले लिया गया है।' 

वहीं, धौलपुर जिले में आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। धौलपुर के महिला थाने के थानाधिकारी यशपाल सिंह ने कहा,'अपने नाना के पास रह रही बच्ची से परवेश (18) ने दुष्कर्म किया। उसे पकड़ लिया गया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान