1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं में कोई विरोधाभास नहीं है: माकन

राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं में कोई विरोधाभास नहीं है: माकन

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2021 01:14 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 01:14 pm IST

जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद माकन ने कहा कि सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से मंत्रिमंडल फेरबदल का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है। 

No contradiction among party leaders over cabinet reshuffle in Rajasthan says Ajay Maken राजस्थान मे- India TV Hindi
राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं में कोई विरोधाभास नहीं है: माकन Image Source : INDIA TV

जयपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव अजय माकन ने रविवार को कहा कि राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं के बीच कोई विरोधाभास नहीं है और उन्होंने फैसले के लिये पार्टी आलाकमान पर भरोसा जताया है।

जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद माकन ने कहा कि सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से मंत्रिमंडल फेरबदल का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है। हालांकि, उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख का खुलासा नहीं किया।

माकन ने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी नेताओं के बीच कोई विरोधाभास नहीं है और सभी ने मंत्रिमंडल विस्तार का अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड दिया है।"

जयपुर पहुंचे माकन और एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने रविवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। माकन ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी जिसमें महंगाई, पेगासस जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। माकन ने बताया कि पार्टी के जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रत्येक विधायक से चर्चा करने लिये वह 28 और 29 जुलाई को पुन: जयपुर आयेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।