1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. भारत के संभावित हमले के डर से दहशत में पाकिस्तान, राजस्थान से लगते बॉर्डर पर बढ़ाई फोर्स, नए कैमरे लगाए

भारत के संभावित हमले के डर से दहशत में पाकिस्तान, राजस्थान से लगते बॉर्डर पर बढ़ाई फोर्स, नए कैमरे लगाए

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 26, 2025 12:33 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 01:09 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। सरहद पर पाकिस्तानी सेना की हलचल तेज़ हो गई है।

इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की हलचल तेज- India TV Hindi
इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की हलचल तेज Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच बड़ी ख़बर राजस्थान से सटे भारत पाकिस्तान बॉर्डर से आ रही है। भारत के संभावित हमले से घबराए पाकिस्तान ने बॉर्डर के पास अपनी फोर्स बढ़ा दी है। पाकिस्तानी सेना ने बॉर्डर पर नए कैमरे लगाए हैं ताकि बीएसएफ कि एक्टिविटी पर निगरानी कर सकें। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सर्वेलेंस एक्टिविटी बहुत बढ़ा दी है।

बॉर्डर के पास टैंक, तोप की संख्या भी बढ़ाई

जानकारी के अनुसार, सरहद पर पाकिस्तानी सेना की हलचल तेज़ हो गई है। राजस्थान से सटे पाकिस्तान बॉर्डर के पास टैंक, तोप देखे जा रहे हैं। पाकिस्तान ने नौसेना, थल सेना और वायुसेन को अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमानों को भी एक्टिव कर दिया है।  

सिंध में बड़ी तादाद में फोर्स को छिपाकर रखा

पाकिस्तान हमले के डर से सहम गया है। उसने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सिंध में बड़ी तादाद में फोर्स को छिपा कर रखा गया है। सबसे ज्यादा नए निर्माण सिंध में किए गए हैं। उधर बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर भी हलचल तेज़ हो गई है। भारत के हमले के डर से जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने का अभियान तेज 

वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने का अभियान भी तेज हो गया है। वाघा-अटारी बॉर्डर पर इस वक्त गाड़ियों की कतारें लगी हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत और पाकिस्तान इमीग्रेशन से क्लियरेंस मिलने के बाद आज 191 पाकिस्तानी भारत से वापस पाकिस्तान लौटे हैं जबकि 287 भारतीय  पाकिस्तान से भारत की सीमा में वापस आए हैं। भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल यानी कल तक का अल्टीमेटम दिया गया है...कि वो अपने वतन वापस लौट जाएं..मेडिकल वीजा वालों को भी 29 अप्रैल तक वापस लौटना होगा।

पाकिस्तान से आए हिंदुओं को छोड़कर सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के सीएम को फोन कर तय समय के भीतर पाकिस्तानियों को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं...जिसके बाद राज्य सरकारों ने एक्शन तेज कर दिया है..सभी पाकिस्तानियों को कल तक भारत छोड़ना होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।