1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के पोखरण से पाकिस्तानी जासूस हबीब खान गिरफ्तार

राजस्थान के पोखरण से पाकिस्तानी जासूस हबीब खान गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 10:30 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूस का नाम हबीब खान है।

राजस्थान के पोखरण से...- India TV Hindi
राजस्थान के पोखरण से पाकिस्तानी जासूस हबीब खान गिरफ्तार Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूस का नाम हबीब खान है। हबीब खान पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी का आरोप है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हबीब खान बीकानेर का निवासी है। वह कथिर रूप से सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ भी बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कई साल से कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम कर रहा है। हबीब के पास आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई करने का ठेका था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी हबीब खान वर्तमान में पोखरण क्षेत्र में इंदिरा रसोई में सब्जी सप्लाई के ठेका से भी जुड़ा है। पुलिस उसे दिल्ली ले आई है। यहां खुफिया एजेंसियों ने भी हबीब से पूछताछ की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।