1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'साथ जीने नहीं दोगे इसलिए मर रहे हैं, दोनों का अंतिम संस्कार साथ में करना', सुसाइड नोट में प्रेमी जोड़े ने लिखा अपना दर्द

'साथ जीने नहीं दोगे इसलिए मर रहे हैं, दोनों का अंतिम संस्कार साथ में करना', सुसाइड नोट में प्रेमी जोड़े ने लिखा अपना दर्द

 Published : Jun 21, 2023 10:39 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 11:32 am IST

दोनों प्रेमी युगल पहले घर से भाग गए थे और दोनों शादी करने वाले थे। घर से भागे युवक-युवती को परिजन वापस लेकर आ गए और युवक के परिजनों को पाबंद कर कहा कि युवक गांव में नहीं आएगा।

शादी करने वाले थे...- India TV Hindi
शादी करने वाले थे प्रेमी युगल Image Source : SOCIAL MEDIA

राजस्थान के पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रेमी जोड़े ने खेत में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि ढाबर गांव के खेत में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए। युवक की पहचान 25 वर्षीय निर्मल पालीवाल और युवती की पहचान 20 वर्षीय संगीता ऊर्फ पूजा भाट के रूप में की गई है। दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समाज के युवक से करा दी थी युवती की शादी

मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल पहले घर से भाग गए थे और दोनों शादी करने वाले थे। घर से भागे युवक-युवती को परिजन वापस लेकर आ गए और युवक के परिजनों को पाबंद कर कहा कि युवक गांव में नहीं आएगा। वहीं, युवती की शादी बुसाके समाज के युवक के साथ कर दी। इसके बाद भी युवती अपने प्रेमी के संपर्क में थी। दोनों सोमवार रात को घर से फरार हो गए और खेत में जाकर झाल के पेड़ से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। दोपहर एक बजे खेत में एक ही रस्सी से प्रेमी जोड़ा लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नमित मेहता और एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

suicide note
Image Source : SOCIAL MEDIAसुसाइड नोट

युवती के परिजनों ने युवक के परिवार पर किया हमला
युवक-युवती ने रात में ही सुसाइड नोट वायरल कर दिया और उसमें लिखा है, ''साथ जी नहीं सकते तो क्या, साथ मर तो सकते हैं। आखिर इच्छा है कि दोनों का अंतिम संस्कार साथ में करना।'' मंगलवार की सुबह युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने युवक के परिजनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।