1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में रेव पार्टी पर पुलिस का एक्शन, नशे की हालत में मिले 150 लड़के-लड़कियां; सैकड़ों बोतल बीयर बरामद

जयपुर में रेव पार्टी पर पुलिस का एक्शन, नशे की हालत में मिले 150 लड़के-लड़कियां; सैकड़ों बोतल बीयर बरामद

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 23, 2025 08:30 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 08:30 pm IST

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने रेव पार्टी के दौरान छापेमारी की है। इस दौरान करीब 150 युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले। वहीं भारी मात्रा में बीयर और शराब जब्त की गई।

रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने की छापेमारी।- India TV Hindi
रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने की छापेमारी। Image Source : INDIA TV

जयपुर: शहर की पुलिस ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां एक रेव पार्टी पर रेड मारी। इस दौरान करीब 150 युवक-युवती नशे की हालत में मिले। वहीं पुलिस को मौके से शराब की 17 बोतल, बीयर की 506 बोतल और 13.29 ग्राम स्मैक जब्त मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

नशे की हालत में मिले लड़के-लड़कियां

दरअसल, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लबाना गांव में रेव पार्टी का आयोजन किया गया है। यहां पर स्थित रिसॉर्ट स्टोरीज ऑर्गेनिक फार्म में रेव पार्टी चल रही थी। पुलिस को रेव पार्टी के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई। पुलिस की टीम रिसॉर्ट में पहुंची तो यहां बड़ी संख्या में युवक-युवती नशे की हालत में मिले। 

दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से रिसॉर्ट संचालक संजय लुहाड़िया (49) और रेव पार्टी के आयोजक हर्षवर्धन कुमार सैनी (30) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने 63 युवक-युवतियों का कोटपा एक्ट में चालान काट कर छोड़ दिया। बाकी को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। पुलिस की टीम इस प्रकार की रेव पार्टियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती आ रही है। 

ऑपरेशन नॉक आउट चला रही पुलिस

बता दें कि राजस्थान में रेव पार्टियों का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। इन रेव पार्टियों में नशे का खुला सेवन कराया जाता है। हालांकि इन रेव पार्टियों के खिलाफ पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है। ऐसी रेव पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई कर ने के लिए पुलिस की टीम ऑपरेशन नॉक आउट चला रही है। इस अभियान के जरिए पुलिस लगातार ऐसे आयोजनों पर कड़ी निगरानी रख रही है। इसके साथ ही नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। 

रेव पार्टियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई

इसी अभियान के तहत जयपुर में रेव पार्टी के दौरान छापेमारी करके यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें लबाना गांव में रेव पार्टी के आयोजन के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंचा गया और छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान कई लोग नशे की हालत में मिले हैं।

यह भी पढ़ें- 

USAID ने भारत में किस काम के लिए दिया फंड? वित्त मंत्रालय का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

पुलिस चौकी में युवक ने खाई चूहे मारने वाली दवा, इलाज के दौरान हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।