1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को लेकर दिया ये बयान, जमकर हो रही तारीफ

राजस्थान पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को लेकर दिया ये बयान, जमकर हो रही तारीफ

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 03, 2023 09:42 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 09:42 pm IST

युद्धों और कलह के वातावरण में विश्व समुदाय समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है। अनिश्चितता के इस दौर में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के साथ-साथ, भारत विश्व में शांति के अग्रदूत की भूमिका भी निभा रहा है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - India TV Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Image Source : TWITTER/@RASHTRAPATIBHVN

राष्ट्रपति बनने के बाद राजस्थान दौरे पर पहली बार पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के साथ-साथ विश्व में शांति के अग्रदूत की भूमिका भी निभा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू माउंट आबू (सिरोही) स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ''युद्धों और कलह के वातावरण में विश्व समुदाय समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है। अनिश्चितता के इस दौर में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के साथ-साथ, भारत विश्व में शांति के अग्रदूत की भूमिका भी निभा रहा है।''

'देश के महान संतों ने विश्व को प्रभावित किया'

राष्ट्रपति ने आगे कहा, ''अपनी संस्कृति व परंपरा के अनुरूप हमारा देश अध्यात्म व नैतिकता पर आधारित विश्व व्यवस्था के निर्माण के लिए सक्रिय है। भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, आदि शंकराचार्य, गुरू नानक देव, संत कबीर व महात्मा गांधी की शिक्षाओं ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है।''

नवनिर्मित संविधान उद्यान का लोकार्पण किया

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इससे पहले उन्होंने जयपुर स्थित राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान का लोकार्पण किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।