1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'आज तू रहेगी या मैं' बोलकर पति ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत, देखें CCTV

'आज तू रहेगी या मैं' बोलकर पति ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत, देखें CCTV

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 26, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 10:57 pm IST

राजस्थान में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनामिका विश्नोई की उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को दिन दहाड़े अंजाम दिया गया। पति ने गोली मारने से पहले पत्नी से बहस भी की थी।

Anamika Vishnoi, Anamika Vishnoi Murder, Anamika Vishnoi Murder CCTV- India TV Hindi
पति ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पत्नी की हत्या की Image Source : INDIA TV

जोधपुर: राजस्थान में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही निकला। पति ने गोली मारने से पहले महिला से कहा कि आज तू रहेगी या मैं। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर कई फायर किए। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के 30 घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है।

क्या है पूरा मामला?

मामला फलोदी जिले का है। यहां एक महिला दुकानदार की उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे पहले पति दुकान पर आया और बातचीत के दौरान पत्नी से उसकी बहस हो गई। इसके बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।  

घटना फलोदी थाना क्षेत्र के नागौर रोड स्थिति सिटी पॉइंट के पास दोपहर करीब 1:15 बजे के आसपास की है। 33 साल की मृत महिला की पहचान अनामिका विश्नोई के रूप में हुई है। वह सिटी पॉइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलाती थी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी थी। हत्याकांड की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि महिराम अपनी पत्नी पर फायरिंग कर रहा है। 

एसपी का बयान आया सामने

फलोदी जिले के कार्यवाहक एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जब दुकान पर पहुंचे और सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि अनामिका का पति महिराम दोपहर करीब 12 बजे दुकान में आया था। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई थी। अनामिका को फलोदी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति से चल रहा था विवाद

कार्यवाहक एसपी ने बताया कि अनामिका की 13 साल पहले नगरासर (बीकानेर) निवासी महीराम पुत्र गोपीराम  के साथ शादी हुई थी। लेकिन दोनों के बीच विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में चल रहा था। मृतका के दो बेटे हैं। एक की उम्र 12 साल और दूसरे की उम्र 10 साल है। (रिपोर्ट: चन्द्रशेखर व्यास)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।