1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Assembly Election: 'ये कांग्रेस के भविष्य का चुनाव है', पार्टी के नेताओं को अशोक गहलोत का संदेश

Rajasthan Assembly Election: 'ये कांग्रेस के भविष्य का चुनाव है', पार्टी के नेताओं को अशोक गहलोत का संदेश

 Published : Nov 01, 2023 06:49 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 06:43 am IST

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। वहीं, चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। कांग्रेस अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतर रह है तो वहीं, भाजपा ने अब तक किसी को सीएम पद का चेहरा नहीं बनाया है।

अशोक गहलोत का भावुक संदेश। - India TV Hindi
अशोक गहलोत का भावुक संदेश। Image Source : PTI

इस महीने के आखिर में 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। भाजपा-कांग्रेस समेत विभिन्न दलों ने अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी से नाराजगी जाहिर की है। अब इन नाराज नेताओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भावुक अपील की है। 

ये कांग्रेस के भविष्य का चुनाव

अशोक गहलोत ने आने वाले चुनाव को बेहद अहम बताया है। उन्होंने ये तक कह दिया कि ये विधानसभा चुनाव सिर्फ कांग्रेस, राजस्थान का नहीं है। यह चुनाव कांग्रेस के भविष्य का चुनाव भी है। गहलोत ने पार्टी के सभी नेताओं से सभी प्रकार की राजनीति छोड़कर कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का आग्रह किया। उन्होंने नाराज नेताओं को ये तक कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें बोर्ड आदि में मौके दिए जाएंगे। 

राजनीति एक तरफ है और देश पहले
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज नेताओं से बातचीत कर उन्हें मनाया जाएगा। गहलोत ने कहा कि भले ही किसी को भी टिकट मिला हो। सारी राजनीति एक तरफ है और देश पहले है। देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है क्योंकि देश को कांग्रेस की जरूरत है। गहलोत ने कहा कि टिकट बंटवारे के बाद कुछ कार्यकर्ताओं का नाराज होना स्वाभाविक है लेकिन टिकटों का वितरण कुल मिलाकर सबकी सलाह से हुआ है, फिर भी कुछ शिकायतें हो सकती हैं।

बताया कि मन क्या कहता है
अशोक गहलोत ने विश्वास जताया कि राज्य में कांग्रेस फिर चुनाव जीतेगी और परिणाम उनके पक्ष में आएगा। गहलोत ने कहा- "इस बार मेरा मन कहता है कि लोग और कुछ नहीं देखेंगे। हमारे कामों को देखेंगे।" उन्होंने दावा किया कि बीते चुनाव में उन्होंने जो भी वादे किए थे उन सभी को निभाया है। गहलोत ने कहा कि जनता इस बार उन्हें अपना आशीर्वाद जरूर देगी। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में 6 विधायकों पर गिरी गाज, कौन हैं वे कांग्रेस विधायक जिन्हें नहीं मिला टिकट? जानें उनके नाम

ये भी पढ़ें- राजस्थान: टिकट कटने के बाद कांग्रेस MLA ने एससी आयोग के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, CM गहलोत पर भी बोला हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।