1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Assembly Elections: 1800 से ज्यादा उम्मीदवार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए महिला प्रत्याशियों की संख्या

Rajasthan Assembly Elections: 1800 से ज्यादा उम्मीदवार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए महिला प्रत्याशियों की संख्या

 Published : Nov 10, 2023 01:35 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 01:35 pm IST

राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 25 नंवबर को होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इस बीच निर्वाचन विभाग ने चुनावी मैदान में महिला और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या बताई है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव।- India TV Hindi
राजस्थान विधानसभा चुनाव। Image Source : PTI

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी दलों के नेता राज्य में धुंआधार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। गुरुवार को चुनाव से नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। इसके बाद चुनाव आयोग ने चुनाव में भाग से रहे सभी उम्मीदवारों का डेटा शेयर किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान के चुनावी रण में कुल 1875 उम्मीदवार हुंकार भर रहे हैं। 

कितनी है महिला उम्मीदवारों की संख्या?

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2365 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से 490 ने अपने पर्चे वापस ले लिए। कुल 1875 उम्मीदवारों में से 1692 पुरुष और 183 महिला उम्मीदवार हैं। विभाग के मुताबिक, 2018 के चुनाव में  2294 उम्मीदवार थे जिनमें 2105 पुरुष उम्मीदवार एवं 189 महिला उम्मीदवार थीं।

चुनाव व परिणाम की तारीख

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। वहीं, चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ जारी किए जाएंगे। कांग्रेस अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतर रही है तो वहीं, भाजपा ने अब तक किसी को सीएम पद का चेहरा नहीं बनाया है।

गहलोत पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बीते दिन राज्य के उदयपुर में रैली की थी। यहां उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवादियों से सहानुभूति रखने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा था कि यहां कांग्रेस की सरकार है इसलिए पीएफआई जैसे आतंकी संगठन बेखौफ होकर रैलियां निकालते हैं। कांग्रेस सरकार राजस्थान को बर्बाद कर देगी। पीएम ने कहा था कि राजस्थान के कई इलाकों से कहानियां गरीबों का पलायन शुरू हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 'तुष्टीकरण की राजनीति ने राजस्थान की संस्कृति और गौरव को खतरे में डाला', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

ये भी पढ़ें- "राजस्थान में 60% मुस्लिम बच्चे एनीमिया से पीड़ित", CM गहलोत पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।