1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में विधानसभा सत्र को राज्यपाल की मंजूरी, 14 अगस्त को होगा सत्र

राजस्थान में विधानसभा सत्र को राज्यपाल की मंजूरी, 14 अगस्त को होगा सत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 10:23 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 10:24 pm IST

राजस्थान विधानसभा में आखिरकार राज्यपाल ने सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कैबिनेट के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए विधानसभा सत्र बुलाने के लिए आदेश दिया है...

Kalraj Mishra- India TV Hindi
Kalraj Mishra Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आखिरकार राज्यपाल ने सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कैबिनेट के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए विधानसभा सत्र बुलाने के लिए आदेश दिया है और 14 अगस्त को राज्य का विधानसभा सत्र होगा।

राजस्थान राजभवन की तरफ से जारी की गई जानकारी में कहा गया है, "राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र को मंत्रिमंडल द्वारा भेजे गए 14 अगस्त से आरंभ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान विधानसभा के सत्र के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाने के निर्देश मौखिक रूप से दिए हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।